Suchnaji

SAIL-BSP Hospital: 2025 तक स्पेशलिस्ट डाक्टर हो जाएंगे रिटायर, इसलिए डॉक्टरों को 2 साल का एक्सटेंशन और रिटायरमेंट उम्र करें 65 वर्ष

SAIL-BSP Hospital: 2025 तक स्पेशलिस्ट डाक्टर हो जाएंगे रिटायर, इसलिए डॉक्टरों को 2 साल का एक्सटेंशन और रिटायरमेंट उम्र करें 65 वर्ष
  • अध्यक्ष हरीराम यादव एवं महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी है। सन 2023 से 2025 के बीच अधिकतर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट-BSP के डॉक्टरों को 2 वर्ष का एक्सटेंशन एवं सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग की गई है। भिलाई स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियन भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस (HMS) ने सेल प्रबंधन से मांग किया है कि तत्काल इस पर सकारात्मक फैसला लें, ताकि कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अस्पताल में बेहतर सेवा मिल सके। मैनपॉवर की समस्या से जूझ रहे अस्पताल में बेहतर डाक्टरों की सेवा को जारी रखा जा सके।

AD DESCRIPTION RO No.:12652/205

ये खबर भी पढ़ें: BSP यूनियन चुनाव में खूब चला दारू-मुर्गा, अब कैंटीनों में मुर्गा बेचने पर धमकी, मारपीट की नौबत

AD DESCRIPTION

अध्यक्ष हरीराम यादव एवं महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी है। सन 2023 से 2025 के बीच अधिकतर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित इस हॉस्पिटल में बीएसपी कर्मी, बीआरपी कर्मी, सीआईएसएफ एवं सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मियों का इलाज होता है, जिनकी कुल संख्या लगभग 40 हजार के आसपास है।
स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने में डॉक्टर की उम्र लगभग 40-45 वर्ष तक पहुंच जाती है। 20-25 वर्ष सेवा अनुभव होने पर डॉक्टर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अनुभव से परिपक्व होते ही डॉक्टर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इस कारण जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज कराने वाले लोगों को इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है।

ये खबर भी पढ़ें: निलंबित BSP कर्मियों को मिली है 5-5 सजा, BJP के मंत्री-सांसद नहीं दिला पा रहे न्याय, अब कांग्रेसी सरकार से जांच आयोग की मांग

वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा संचालित एम्स एवं छत्तीसगढ़ शासन के हॉस्पिटल जैसे कई संस्थानों में डॉक्टर की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष है। यूनियन की मांग है कि सेल प्रबंधन द्वारा भी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष की जानी चाहिए। वर्तमान स्थिति में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर 1- 2 वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: मजदूरों के पेंशन पर डाका, रिटायरमेंट के बाद नई टेंशन

अतः तत्काल प्रभाव से 2 वर्ष का एक्सटेंशन सेल प्रबंधन को लागू करना चाहिए, ताकि सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष लागू होने पर वह सभी डॉक्टर सेल की सेवा में रहे। 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति का नियम बनने पर इसका लाभ कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *