Suchnaji

SAIL चेयरमैन सोमा मंडल न्यू रोलिंग मिल लैब, मिल्क गिफ्ट स्कीम की सौगात के बाद यूनियन-OA से करेंगी बात

SAIL चेयरमैन सोमा मंडल न्यू रोलिंग मिल लैब, मिल्क गिफ्ट स्कीम की सौगात के बाद यूनियन-OA से करेंगी बात
  • दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत का समय तय कर दिया गया है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के इतिहास की पहली महिला चेयरमैन सोमा मंडल आज रात करीब 9 बजे के बाद भिलाई पहुंच रही हैं। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे से लगातार उद्घाटन, मीटिंग, समीक्षा बैठक, भेंट-मुलाकात का दौर चलेगा। 30 अप्रैल को रिटायर होने वाली सोमा मंडल का यह आखिरी आधिकारिक दौरा है। भिलाई से वह मुंबई के लिए रात में ही रवाना हो जाएंगी।

AD DESCRIPTION RO No.:12652/205

ये खबर भी पढ़ें:   Breaking News: SAIL ने EPFO पोर्टल पर EPS 95 ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की अंतिम 21 अप्रैल तक बढ़ाई

AD DESCRIPTION

सोमवार शाम 6 बजे दिल्ली से सोमा मंडल भिलाई के लिए दिल्ली से रवाना होंगी। भिलाई निवास में स्वागत किया जाएगा। डायरेक्टर इंचार्ज व ईडी संग रात्रि भोज का कार्यक्रम है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे न्यू रोलिंग मिल लैब का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद 10 बजे तक वह इस्पात भवन लौटकर आएंगी। यहां बीएसपी द्वारा चालू की जा रही मिल्क गिफ्ट स्कीम का शुभारंभ करेंगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गोद लिए गए बच्चों को नियमित अमूल का दूध भेंट किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai में 17वीं यूनियन बनीं BSP Non Ex Employees Union, वोट देने के बाद मिला धोखा, युवा कर्मचारियों ने बिछाई सियासी बिसात

इसी योजना का शुभारंभ सोमा मंडल के हाथों किया जा रहा है। 11 बजे से डीआइसी सभागार में युवा अधिकारियों के साथ मंथन करेंगी। उत्पादन आदि विषयों पर संवाद होगा। दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत का समय तय कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Durg जिले की पहली यातायात पुलिस चौकी BSP के बोरिया गेट पर, लिखी जाएगी FIR

इसके बाद बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग होगी। एक अन्य वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर ढाई बजे से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रेजेंटेशन मीटिंग होगी। शाम साढ़े 4 बजे से महिला अधिकारियों के साथ खास मीटिंग का शेड्यूल तय है। इसके बाद वह भिलाई निवासी के लिए इस्पात भवन से रवाना होंगी। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सेल (SAIL) चेयरमैन मुंबई के लिए रायपुर एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें:  इस्पात नीति 2030 को करना है सफल तो SAIL, RINL, FSNL, NMDC का विलय कर बनाएं मेगा स्टील PSU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *