Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव, सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी पर हंगामा, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, भूपेश बघेल दहाड़े
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक देवेंद्र यादव, सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी पर हंगामा, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, भूपेश बघेल दहाड़े

24/08/2024 1 minute read
Congressmen-create-ruckus-in-protest-against-the-arrest-of-MLA-Devendra-Yadav-clash-with-police-5-1
  • विष्णुदेव के तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) सहित एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों (NSUI Youth Congress office bearers), सतनामी समाज के युवाओं के गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई।

Congressmen create ruckus in protest against the arrest of MLA Devendra Yadav, clash with police

ये खबर भी पढ़ें: टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क्यों खरीदा

दुर्ग कलेक्टरेट के घेराव के दौरान पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। उत्तेजित कांग्रेसियों को पुलिस कर्मियों ने किसी तरह काबू में किया। इस दौरान धक्का-मुक्की होती रही और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया गया।

Congressmen create ruckus in protest against the arrest of MLA Devendra Yadav, clash with police

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात

रायपुर में दीपक बैज ने सरकार को कोसा

जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij शामिल हुए। कांग्रेसियों ने कहा-भाजपा सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं सहित सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को गिरफ्तारी किया है।

Congressmen create ruckus in protest against the arrest of MLA Devendra Yadav, clash with police

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात

उग्र आंदोलन की चेतावनी

विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन किया। जल्द रिहा नहीं किए तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। थाने के 100 मीटर दूरी पर गोली चलाने वाले को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती और निर्दोष जनप्रतिनिधि को घर से गिरफ्तार किया गया। कांग्रेसियों ने कहा-पुलिस गुंडो के जैसे रात में 2:00 बजे घुसकर लोगों को गिरफ्तार कर रही है। भाजपा का एजेंट बन गई है छत्तीसगढ़ पुलिस।

Congressmen create ruckus in protest against the arrest of MLA Devendra Yadav, clash with police

ये खबर भी पढ़ें: SECL: भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में तेज़ी, वर्ष 24-25 में अब तक 337 लोगों को मिली नौकरी

पूर्व सीएम ने संभला मोर्चा

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (MLA of Bhilai Nagar Devendra Yadav) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। इससे पूरे प्रदेश भर के कांग्रेसियों में भारी आक्रोश पनप रहा है। विधायक देवेंद्र यादव को जल्द रिहा करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंच गए है।

Congressmen create ruckus in protest against the arrest of MLA Devendra Yadav, clash with police

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर अब सरकार की सीधी नजर, Bhilai IIT बना सहारा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Ex Chief Minister Bhupesh Baghel) के नेतृत्व में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिला के कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सबसे पहले दुर्ग जिला अस्पताल के सामने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास धरना देना शुरू किए। यहां तीनों शहर के दुर्ग, भिलाई, रिसाली के महापौर, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जमा हुए। धरना स्थल पर सभी ने बारी-बारी से नारेबाजी की। राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, जानिए नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नक्सलियों के खात्मे का खास प्लान: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र पुलिस को अमित शाह दे रहे टिप्स
Next: कोल इंडिया: Coal Mine Safety Report Portal पर बड़ी खबर

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.