Skip to content
10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क्यों खरीदा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क्यों खरीदा

22/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Do-not-close-time-office-CITU-gave-letter-to-CIT-MU-and-ED-Works-if-there-was-OLAMS-then-why-did-they-buy-new-software
  • सीटू ने दिया टाइम ऑफिस चालू रखने का सुझाव।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बायोमेट्रिक फेस रीडिंग अटेंडेंस सिस्टम (Biometric Face Reading Attendance System) आने के बाद 1 जुलाई से ही ई- डीपीआर तथा 15 जुलाई को ओएलएएमएस बंद कर दिया गया। इसके बाद टाइम ऑफिस को बंद कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भारत बंद: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक भी रहे शामिल, पढ़िए एससी-एसटी आरक्षण, क्रीमीलेयर पर रिपोर्ट

सीटू ने इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करने के बाद यह पाया है कि टाइम ऑफिस (TIme Office) को बंद करके टाइम ऑफिस (Time Office) में होने वाले काम को जिन्हें सौपा गया है, उससे ना केवल संयंत्र के कर्मी परेशान हो रहे हैं बल्कि मानव संसाधन विभाग एवं वर्क्स मैनेजमेंट भी परेशान है। टाइम ऑफिस (TIme Office) के संदर्भ में पुनर्विचार कर निर्णय लेने हेतु सीटू द्वारा किए गए पड़ताल की बिंदुवार रिपोर्ट सी एंड आईटी, एम एंड यू एवं ई डी वर्क्स के सामने पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर बैठक हेतु समय मांगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई न्यूज: नल खोलते आता है इतना खौलता पानी कि पक जाए चावल

जब ओलम्स था तो क्यों लिए नया सॉफ्टवेयर

सीटू ने पूछा कि जब प्रबंधन के पास छुट्टियों के हिसाब रखने के लिए ऑनलाइन लीव एप्लीकेशन मैनेजमेंट सिस्टम OLAMS (Online Leave Application Management System) जैसा बेहतरीन सॉफ्टवेयर था तो फिर बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance Management System) के साथ छुट्टियों की व्यवस्था हेतु नया सॉफ्टवेयर क्यों खरीदा गया। क्योंकि एक तरफ नए सिस्टम में चेहरा दिखा कर हाजिरी पंच करने के बाद कभी सिंगल पंच दिखता है। वहीं दूसरी तरफ इस सिस्टम में छुट्टियां लेने के संयोजन(Combination) में अभी भी बहुत से गड़बड़ियां हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी ईपीएफओ का ऐसा रवैया

हर बदलती व्यवस्था को संभाला है टाइम ऑफिस

टोकन पद्धति से डीपीआर, डीपीआर से ई-डीपीआर एवं लीव बुक से ऑनलाइन लीव एप्लीकेशन मैनेजमेंट सिस्टम OLAMS (Online Leave Application Management System) आया तब टाइम ऑफिस ने बदलती हुई नई व्यवस्था को संभाल लिया तो फिर ई-डीपीआर (E-DPR) से बीएएमएस BAMS आया तो उस व्यवस्था को संभालने के लिए टाइम ऑफिस को जिम्मेदारी देने के बजाय टाइम ऑफिस को बंद क्यों किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत बंद लाइव: देशभर में दिख रहा असर, स्कूल, इंटरनेट सेवाएं बंद, भिलाई में रैली, पटना में लाठीचार्ज

हाजिरी एवं छुट्टी सुधारने में लगे हैं अधिकांश अधिकारी

सीटू ने कहा टाइम ऑफिस के काम को बंद करके उसके काम को संयंत्र के सभी विभागों के कार्मिक विभाग एवं वर्क्स प्रबंधन को देना क्या उचित है क्योंकि बायोमेट्रिक फेस रीडिंग अटेंडेंस सिस्टम शुरू होने के बाद से लेकर अब तक यह देखा गया कि कार्मिक विभाग एवं विभागों के वर्क्स प्रबंधन के अधिकारी सब काम छोड़कर कर्मियों के हाजिरी को सुधारने एवं छुट्टी को दुरुस्त करने के काम में लग गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2024’ Plant-level Workplace Management Project प्रतियोगिता में इन टीमों ने झटके पुरस्कार

पहले जैसे तीन-तीन दिन में दुरुस्त करें हाजिरी

पहले तीन दिनों में हाजिरी पास होकर टाइम ऑफिस चला जाता था अब महीने भर की हाजिरी को अगले महीने के 5 तारीख को दुरुस्त कर आगे भेजने की बात कही गई है। फिर से हाजिरी को तीन दिन के अंदर दुरुस्त करके आगे बढ़ाने की व्यवस्था शुरू की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SECL: भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में तेज़ी, वर्ष 24-25 में अब तक 337 लोगों को मिली नौकरी

सीटू के संज्ञान में यह बात आई है कि जुलाई माह में सेवानिवृत हुए कर्मियों के छुट्टियां के हिसाब में गड़बड़ी हुई है जिसके कारण उन्हें कुछ दिनों का कम वित्तीय भुगतान किया गया है, जिसका सीटू अध्ययन कर रहा है बहुत जल्दी खुलासा करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर अब सरकार की सीधी नजर, Bhilai IIT बना सहारा

6 कर्मी संभाल रहे थे संयंत्र के सभी कर्मियों की हाजिरी एवं छुट्टियां

पहले सभी विभागों में टाइम ऑफिस कार्य किया करता था, जिसे कम करते हुए मात्र दो जगह से टाइम ऑफिस के काम को संचालित किया जाने लगा, जिसमें मात्र 6 कर्मचारी कार्यरत है। 6 कर्मचारियों के द्वारा पूरे प्लांट के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों का हाजिरी छुट्टियां एवं अंतिम भुगतान से संबंधित कार्य को सुचारू रूप से किया जाता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, जानिए नाम

सीटू ने दिया टाइम ऑफिस चालू रखने का सुझाव

सीटू ने कहा कि अभी बीएएमएस द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance System) से हाजिरी लिया जा रहा है साथ में ऑनलाइन लीव एप्लीकेशन मैनेजमेंट सिस्टम OLAMS में छुट्टियां भरने का प्रावधान को यथावत रखा जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का पहला प्रमुख उत्पादन बना मील का पत्थर

इन दोनों माध्यमों से प्राप्त हुए डाटा को टाइम ऑफिस में भेज देना चाहिए। टाइम ऑफिस इस डाटा को व्यवस्थित करके पेमेंट हेतु आगे बढ़ा देगा इससे कार्मिक विभाग एवं वर्क प्रबंधन पर पड़ रहे अतिरिक्त दबावो को कम किया जा सकेगा। जिससे कार्मिक प्रबंधन अपने काम को तथा वर्क प्रबंधन उत्पादन के काम को सुचारू रूप कर सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका निहारते रहे भिलाई स्टील प्लांट, देखी दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के मंच पर सजी संगीत की शाम, पूर्व सीईओ पंकज गौतम भी करते रहे वाह-वाह…
Next: SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात

Related Stories

Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026
Durgapur Steel Plant CGM (SMS) gheraoed joint union leaders reach ED (Works) office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: सीजीएम एसएमएस का घेराव, ईडी वर्क्स कार्यालय में हंगामा

Azmat ali 09/09/2026

You May Have Missed

Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026
Durgapur Steel Plant CGM (SMS) gheraoed joint union leaders reach ED (Works) office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: सीजीएम एसएमएस का घेराव, ईडी वर्क्स कार्यालय में हंगामा

Azmat ali 09/09/2026
Bokaro Steel Plant Transfer List 2026 Read the names of 10 officers including the AGM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

Azmat ali 09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.