Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Pension बजट अब 1.41 लाख करोड़: सेना के कुल बजट में 30.66% वेतन-भत्तों और 22.70% हिस्सा पेंशन के लिए
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Pension बजट अब 1.41 लाख करोड़: सेना के कुल बजट में 30.66% वेतन-भत्तों और 22.70% हिस्सा पेंशन के लिए

24/07/2024 1 minute read
Pension-budget-now-Rs-1.41-lakh-crore-30.66_-salary-and-allowances-and-22.70_-share-in-the-total-army-budget-for-pension
  • केंद्रीय बजट 2024-25 में रक्षा मंत्रालय को 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित।
  • आवंटित राशि सब मंत्रालयों में सबसे ज्यादा है।
  • ये राशि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 4.79 प्रतिशत ज्यादा है।
  • पूंजी अधिग्रहण के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये आवंटित।
  • जीविका और परिचालन तत्परता के लिए 92,088 करोड़ रुपये।
  • सीमा पर सड़कों के विकास के लिए 6,500 करोड़ रुपये आवंटित।
  • तटीय सुरक्षा के लिए 7,651 करोड़ रुपये आवंटित।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) के सदस्य केंद्रीय बजट पर नजर रखे हुए थे कि उनकी न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) में इजाफा होगा। लेकिन, कोई घोषणा नहीं हो सकी। वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी आई। मेडिकल और पेंशन (Medical And Pension) पर विशेष ध्यान दिया गया है। रक्षा बजट में जबर्दस्त छलांग देखी गई।

Pension budget now Rs 1.41 lakh crore: 30.66% salary and allowances and 22.70% share in the total army budget for pension

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live: रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का बजट, गठबंधन का असर, बिहार-आंध्र प्रदेश को खास पैकेज

वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में रक्षा मंत्रालय को 6,21,940.85 करोड़ रुपये (लगभग 75 बिलियन यूएस डॉलर) आवंटित किए गए हैं, जो सभी मंत्रालयों में सर्वाधिक है। अंतरिम बजट के दौरान रक्षा मंत्रालय को किए गए आवंटन को बरकरार रखते हुए सरकार ने “आईडेक्स के साथ अभिनव प्रौद्योगिकियों के विकास में तेजी” (एडीआईटीआई) योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में नवाचार पर 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया है।

Pension budget now Rs 1.41 lakh crore: 30.66% salary and allowances and 22.70% share in the total army budget for pension

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 आते ही शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा, SAIL, CIL, JSW, ONGC, अडानी-अंबानी का शेयर भाव धड़ाम

रक्षा पेंशन बजट बढ़ाकर 1.41 लाख करोड़

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश किए गए बजट में रक्षा पेंशन के लिए कुल बजटीय आवंटन 1,41,205 करोड़ रुपये किया गया है, जो 2023-24 के दौरान किए गए आवंटन से 2.17 प्रतिशत ज्यादा है। ये पेंशन प्रशासन प्रणाली (रक्षा) या ‘स्पर्श’ और अन्य पेंशन वितरण प्राधिकरणों के जरिए लगभग 32 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन पर खर्च किया जाएगा।

Pension budget now Rs 1.41 lakh crore: 30.66% salary and allowances and 22.70% share in the total army budget for pension

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, हजारों रुपए की छूट, नए बजट के गणित को आसानी से समझिए

‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ने में हमारी मदद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण वर्ष के बजट को उत्कृष्ट और शानदार बताया है, जो समृद्ध और आत्मनिर्भर ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ने में हमारी मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: मोदी सरकार की इंटर्नशिप स्कीम, युवाओं को मिलेगा 5 हजार, सरकार ने दिया कांग्रेस को जवाब

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के समावेशी और तेज गति वाले विकास के विज़न से प्रेरित होकर, ये बजट देश के आर्थिक बदलाव को गति देगा। उन्होंने कहा कि ये 2027 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में काफी मददगार साबित होगा।

Pension budget now Rs 1.41 lakh crore: 30.66% salary and allowances and 22.70% share in the total army budget for pension

ये खबर भी पढ़ें: Biometric News: जिसका अटेंडेंस छूट गया, टाइम नहीं दिख रहा, शिफ्ट गलत है तो सुधार के लिए  Remarks कालम अपडेट, 24 जुलाई से मौका

सशस्त्र बलों की क्षमता और बढ़ेगी

रक्षा मंत्रालय के आवंटन पर राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि 1,72,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय सशस्त्र बलों की क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए 1,05,518.43 करोड़ रुपये का प्रावधान रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को और गति प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो…United Nation ने Bhilai Steel Plant को सौंपा डी-क्लोरीनेशन प्लांट, SAIL में जश्न

पूर्व-सैनिकों की सेहत का भी बजट में ख्याल

सरकार भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लिए बढ़ाए गए आवंटन के माध्यम से पूर्व-सैनिकों और उनके आश्रितों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम-ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme-ECHS) पर खास फोकस किया गया है।

Pension budget now Rs 1.41 lakh crore: 30.66% salary and allowances and 22.70% share in the total army budget for pension

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कांग्रेस का विधानसभा घेराव, DURG में बनी रणनीति, PCC चीफ, Ex CM और दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं के सामने खोले पत्ते

वित्त वर्ष 2024-25 के नियमित बजट में ईसीएचएस को 6,968 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के आवंटन से 28 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान संशोधित अनुमान चरण में बहुत ऊंचा आवंटन किया गया था, जब ईसीएचएस को आवंटन बजट अनुमान से 70 प्रतिशत ज्यादा बढ़ा दिया गया था।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

22.70 प्रतिशत हिस्सा रक्षा पेंशन के लिए

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) को हुआ आवंटन वित्त वर्ष 2022-23 के आवंटन से लगभग एक लाख करोड़ रुपये (18.43 प्रतिशत) ज्यादा है और वित्त वर्ष 2023-24 के आवंटन से 4.79 प्रतिशत ज्यादा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के 55 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा सस्ता लोन, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, ICICI, IDBI और PNB से MoU साइन

इसमें से 27.66 प्रतिशत हिस्सा पूंजीगत व्यय के लिए, 14.82 प्रतिशत हिस्सा जीविका और परिचालन तत्परता पर राजस्व व्यय के लिए, 30.66 प्रतिशत हिस्सा वेतन और भत्तों के लिए, 22.70 प्रतिशत हिस्सा रक्षा पेंशन के लिए और 4.17 प्रतिशत हिस्सा रक्षा मंत्रालय के अधीन नागरिक संगठनों के लिए है। ये कुल आवंटन भारत संघ के बजटीय अनुमान का लगभग 12.90 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक मशीन की तोड़फोड़ पर BSP एक्शन में, आरोपी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Union Budget 2024: Chhattisgarh के प्रमुख नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें बजट को किसने और कैसे देखा
Next: विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो

Related Stories

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.